Thursday, February 14, 2019

खुफिया अलर्ट, 50 गाड़ियां, 2500 जवान, फिर भी हुआ आत्मघाती हमला

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि श्रीनगर हाइवे पर सुरक्षाबलों के इस काफिले में करीब 50 गाड़ियां शामिल थी. इनमें 20 से अधिक बस, ट्रक और एसयूवी गाड़ियां थी. हर बस और ट्रक में करीब 35 से 40 कॉन्स्टेबल सवार थे. काफिला जब हाइवे से गुजर रहा था, तब काफी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे. बावजूद इसके इस बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया.

इस आत्मघाती हमले का शिकार 76Bn CRPF की बस हुई थी. यात्रियों की सूची के अनुसार बस में करीब 39 जवान थे. आत्मघाती हमले को अंजाम देने वाला है आदिल अहमद डार, पुलवामा के काकपोरा का ही रहने वाला है. वह पिछले साल फरवरी में जाकिर मुसा के गज़वत उल हिंद में शामिल होने के बाद आतंकी बना था. कुछ महीने पहले ही उसने जैश ज्वॉइन किया था.

सुरक्षाबलों के सूत्रों के मुताबिक, हाई अलर्ट के साथ काफिला श्रीनगर की तरफ आ रहा था. काफिला गुंडीपोरा के पास पहुंचा था, तभी आईईडी से भरी एक कार ने सुरक्षाबलों के एक बस को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद ही धमाका हुआ. धमाके में अभी 30 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए हैं. करीब 45 जवान घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कश्मीर के इतिहास का दूसरा बड़ा हमला है. करीब एक हफ्ते पहले से ही ऐसे किसी आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जताया गया था. इसके बावजूद ऐसा हमला होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता की बात है.

जिस बस को निशाना बनाया है, उसकी क्षमता 32 थी. कार ने पहले बस का पीछा किया और फिर टक्कर मारी. इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ. खास बात है कि कश्मीर में यह पहला आत्मघाती हमला है, जिसे कार से अंजाम दिया गया है. अबतक सीरिया और अफगानिस्तान में इस तरह के हमले किए जाते थे. इस हमले के बाद सुरक्षाबल की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इसे एक लोकल आतंकी ने अंजाम दिया. इसका नाम आदिल है. बताया जा रहा है कि पिछले साल में 192 लोकल युवा आतंकी बने.

इससे पहले भारतीय खुफिया एजेंसियों ने एक अलर्ट भी जारी किया था. इस अलर्ट में कहा गया था कि आतंकी संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर बड़ा हमला कर सकते हैं. इस हमले को अंजाम देने के लिए वह आईईडी ब्लास्ट कर सकते हैं. सभी सुरक्षा बल सावधान रहें. इसके साथ ही एरिया को बिना सेंसिटाइज किए उस एरिया में ड्यूटी पर न जाएं.

इस आरोप पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिन्होंने हाल ही में अपने नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान भेजा था. संबित पात्रा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के कहने पर पाकिस्तान में जीवे-जीवे पाकिस्तान के नारे लगाए थे.

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इसका तीखा जवाब दिया और कहा कि 56 इंच के सीने की बात करने वाले नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव में वादे किए थे कि पाकिस्तान को आंख दिखाएंगे. लेकिन नरेंद्र मोदी ने सरकार बनाते ही नवाज शरीफ को बुला लिया, उसके बाद बिना किसी को बताए शादी में शामिल होने के लिए नवाज शरीफ के घर पाकिस्तान चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा हक है कि हम देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछें.

आपको बता दें कि पिछले ही साल पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की बात कही थी, पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे, वहां पर भाषण देते हुए उन्होंने इमरान खान की काफी तारीफ की थी.

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर को पुलवामा में CRPF की बस पर हमला कर दिया. इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. अभी तक इस हमले में 20 से अधिक जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 40 से अधिक जवान घायल हुए हैं. गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे.

No comments:

Post a Comment